blog

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दांगी का "अटल समरसता अवार्ड" से नेपाल में हुआ सम्मान
"भारत रत्न" पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर समापन कार्यक्रम "अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच" द्वारा काठमांडू नेपाल में "G-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन" का सम्मान समारोह आयोजित हुआ |
आयोजित समारोह में विभिन्न देशों की प्रतिभाओं को "अटल समरसता अवार्ड" से अभिनंदन के साथ सम्मानित किया गया  | यह कार्यक्रम नेपाल की राजधानी काठमांडू में दुनिया भर से आई प्रतिभाओं का सम्मान किया गया उल्लेखनीय और महत्वपूर्ण कार्य करने वाले को अति विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में समानित किए गए |
वही भारत की सम्मानित प्रतिभा मध्य प्रदेश के आगर जिले के राकेश कुमार दांगी का सम्मान नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति परमानंद झा,महावीर प्रसाद टोरडी  प्रथम उपराष्टपति विशिष्ट सलाहकार  न्यायमूर्ति गिरीश चंद्र लाल, प्रथम महिला लोकसभा उपाध्यक्ष डॉ.शिवमाया तुम्हाडफे, पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि, पर्यटक मंत्री सुशील सिप्रोली ठकुरी, उप सभापति इंदिरा राना, नेपाल भाषा आयोग के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, लोकेंद्र मलिक, न्याय मूर्ति डॉ. विष्णु हरि सिंह नेपाली पूर्व राजदूत जापान,रेखा यादव सांसद, प्रमोद शाह पूर्व सांसद, दीपा शर्मा सांसद, प्रभु हजारी, सांसद आदि द्वारा सम्मानित किया गया |
अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच का आयोजन रशियन कल्चर सेंटर सभागार काठमांडू नेपाल में संपन्न हुआ |