blog

ऑल इंडिया डांगी क्षत्रिय संघ खिजरसराय प्रखंड शाखा के द्वारा डांगी भवन, खिज़रसराय में 78 वीं स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रखंड सचिव डांगी केदारनाथ वर्मा के द्वारा भारतीय झंडा फहराया गया और तिरंगे को सलामी दी गई।
           डांगी क्लासेस के बच्चों के द्वारा राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय गान, देशभक्ति गीत और भाषण प्रस्तुत किए गए।
 झंडोतोलन के बाद एक छोटी सी सभा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार दांगी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें प्रखंड इकाई कार्यकारिणी के सदस्य गण, दांगी क्लासेस के छात्र-छात्रा, उनके अभिभावक गण, डांगी क्लासेस के शिक्षक, और सैकड़ो डांगी बंधु उपस्थित रहे।
 इस सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार दांगी ने कहा कि:- " मैं अपने जीवन में कई बार रक्तदान कर चुका हूँ। आज आजादी के पावन महोत्सव पर हम लोग संकल्पित हो कि जरूरतमंदों को रक्तदान कर यश का भागी बनेगें। हम अपने प्रखंड में ऐसे लोगों की सूची बनाएंगे जो समय अनुसार रक्तदान करना चाहते हैं। "
 बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार दांगी ने घोषणा करते हुऐ कहा कि:- " जल्द ही दांगी भवन के तीसरे मंजिले का निर्माण कार्य आरम्भ किया जायेगा। और इसके निर्माण कार्य में जो भी खर्च आयेगा, वह राशि मेरे भतीजे बबलू कुमार दांगी ने देने का वादा किया है, उससे पुरा होगा। "
दांगी क्लासेज संचालक विनोद दांगी, प्रवक्ता संजय दांगी, उपाध्यक्ष राहुल कुमार उर्फ़ बबलू दांगी जी, चुनाव समिति अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र दांगी ने अपने भाषण में भारत की आज़ादी पर विशेष चर्चा करते हुए उन महापुरुषों को याद करने का काम किये जिन्होंने आजादी के समय अपना बलिदान और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
 मौके पर उपस्थित डॉ वीरेंद्र दांगी की सुपुत्री अर्चना कुमारी डांगी ( शिक्षिका यशवंत हाई स्कूल खिजरसराय) ने कहा कि:- " मैं समाज की बेटी हूं, मेरे पिताजी डॉ वीरेंद्र दांगी पूर्ण सामाजिक हैं। मुझे अपने दांगी समाज के प्रखंड कार्यकारिणी सदस्यों पर गर्व है। इन्होने खिजरसराय प्रखंड में दांगी समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं जो सराहनीय है। दांगी क्लासेज के सहयोग के लिये मैं हमेशा तैयार हूँ। "
         15 अगस्त पर दांगी क्लासेस के बच्चों और समाज के बन्धुओं का भाषण हुआ। राष्ट्रीय मिठाई जलेबी से सबका मुंह मीठा किया गया। और अंत में सबसे अच्छे भाषण के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

🙏जय हिन्द 🙏जय दांगी🙏